जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 88 नए मामले आए, कोई मौत नहीं

By भाषा | Updated: July 24, 2021 21:29 IST2021-07-24T21:29:28+5:302021-07-24T21:29:28+5:30

88 new cases of Kovid-19 came in Jammu and Kashmir, no death | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 88 नए मामले आए, कोई मौत नहीं

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 88 नए मामले आए, कोई मौत नहीं

श्रीनगर, 24 जुलाई जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 के 88 नए मामले आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,20,491 हो गई, जबकि पिछले 24 घंटों में कोई नई मौत नहीं हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में आए नए मामलों में से 33 जम्मू संभाग से और 55 कश्मीर संभाग से आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में सबसे अधिक 27 मामले सामने आए, इसके बाद डोडा जिले में 11 मामले आए।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,319 रह गई है, जबकि 3,14,798 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।

केंद्र शासित प्रदेश में महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 4,374 है। पिछले 24 घंटों में कोई ताजा मौत नहीं हुई।

इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में म्यूकोर्मिकोसिस या ब्लैक फंगस के 35 पुष्ट मामले हैं। कल शाम से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 88 new cases of Kovid-19 came in Jammu and Kashmir, no death

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे