लाइव न्यूज़ :

झारखंड में सामने आये कोरोना वायरस 88 नये मामले

By भाषा | Updated: July 3, 2021 23:18 IST

Open in App

रांची, तीन जुलाई झारखंड में पिछले 24 घंटों में फिर कोरोना के किसी मरीज की मौत नहीं हुई जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 5113 पर ही स्थिर रही जबकि संक्रमण के 88 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 345794 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की शनिवार रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में एक बार फिर किसी कोविड-19 मरीज की मौत नहीं हुई जिससे कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या आज भी 5113 पर स्थिर रही।

इसके अलावा राज्य में इस दौरान इस महामारी के 88 ही नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 345794 हो गयी है। राज्य में अब तक 339850 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 831 मरीजों का उपचार चल रहा है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 48687 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 88 संक्रमित पाये गये। इस दौरान राजधानी रांची में 14 और पूर्वी सिंहभूम में 10 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये।

इसी प्रकार एक बार फिर रांची में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों में किसी की भी मौत नहीं हुई। पिछले 24 घंटों में लगातार दूसरी बार पूरे झारखंड में कोरोना वायरस से किसी की भी मौत की खबर नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब