लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 88 नए मामले, चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: January 22, 2021 20:10 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 जनवरी जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 88 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में अब तक संक्रमण के कुल 1,23,852 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इसी अवधि में चार और मरीजों की मौत के साथ ही अब तक 1,928 लोग इस घातक वायरस के चलते जान गंवा चुके हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 42 जम्मू संभाग में जबकि 46 कश्मीर संभाग में दर्ज किए गए।

अधिकारियों ने कहा कि शोपियां, कठुआ, सांबा, किश्तवाड, रियासी और रामबन जिलों में संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया जबकि 12 अन्य जिलों में एकल संख्या में नए मामले दर्ज किए गए।

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में 1,098 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 1,20,826 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू एवं कश्मीर दोनों ही क्षेत्रों में दो-दो कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह