लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके की 88 लाख से खुराक दी जा चुकी हैं, मंगलवार को 1.3 लाख खुराक दी गयीं

By भाषा | Updated: February 16, 2021 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी देश में मंगलवार को 1.3 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाये जाने के साथ ही अबतक कोविड-19 टीके की 88 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

देश में1,90,665 सत्रों के जरिए कोविड-19 टीके की 88,57,341 खुराक दी गयीं जिनमें 61,29,745 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक दी गयी जबकि 2,16,339 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी। साथ ही 25,11,257 अग्रिम मोर्चा कर्मियों को पहली खुराक दी गयी।

देश में 16 जनवरी को कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था और दो फरवरी से अग्रिम मोर्चा कर्मियों को टीका लगाये जाने लगा।

मंत्रालय ने कहा कि अभी तक प्रतिकूल प्रभाव के नौ मामले पहली खुराक के बाद सामने आये और दूसरी खुराक की स्थिति में एक ऐसा मामला सामने आये।

मंत्रालय ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 9,34,962 खुराक दी गयी हैं जबकि गुजरात में 7,10,082, राजस्थान में 6,28,400, मध्यप्रदेश में 5,75,728, पश्चिम बंगाल में 5,55,959 और कर्नाटक में 5,32,208 खुराक दी गयी हैं।

उसने कहा, ‘‘ अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार आज कोविड-19 टीकाकरण के 32वें दिन शाम छह बजे तक 1,34,691 खुराक दी गयीं..। उनमें से 78,643 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गयीं जबकि 56,048 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू