लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 8,766 नए मामले, केरल में 156 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:28 IST

Open in App

अमरावती/तिरुवनंतपुरम, नौ जून आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 8,766 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 67 मरीजों की मौत हो गयी। वहीं केरल में बुधवार को कोविड-19 के 16,204 नए मामले सामने आए और 156 मरीजों की मौत हो गयी।

आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों के सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,79,773 हो गयी जबकि मृतकों की तादाद बढ़कर 11,696 हो गयी।

आंध्र प्रदेश में अब तक रिेकार्ड दो करोड़ नमूनों की कोविड-19 की जांच हो चुकी है। आंध्र प्रदेश में पिछले साल 29 नवंबर को एक करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी थी।

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में 12,292 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। राज्य में अब तक 16,64,082 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। बुलेटिन के मुताबिक आंध्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,03,995 हो गयी है। पूर्वी गोदावरी जिले में एक दिन में सर्वाधिक 1,980 नए मामले सामने आए जबकि चित्तूर जिले में इस महामारी के कारण 11 लोगों की मौत हुई।

वहीं केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के मुताबिक 16 हजार से अधिक नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,44,141 हो गयी है जबकि 156 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 10,437 हो गयी।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 20,237 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। राज्य में अब तक 25,24,248 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं। केरल में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,39,064 हो गयी है जबकि संक्रमण की दर 14.09 प्रतिशत बनी हुई है। एर्णाकुलम जिले में सर्वाधिक 2,059 नए मामले सामने आए, इसके बाद कोल्लम (1,852) और तिरुवनंतपुरम में 1,783 मामले दर्ज किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos