महाराष्ट्र में कोविड-19 के 8,753 नए मामले, 156 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 2, 2021 21:41 IST2021-07-02T21:41:07+5:302021-07-02T21:41:07+5:30

8,753 new cases of Kovid-19 in Maharashtra, 156 deaths | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 8,753 नए मामले, 156 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 8,753 नए मामले, 156 लोगों की मौत

मुंबई, दो जुलाई महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 8753 नए मामले आए और 156 लोगों की मौत हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 60,79,352 जबकि मृतक संख्या 1,22,353 हो गयी है। बृहस्पतिवार की तुलना में संक्रमण के 442 कम मामले और मौत के करीब 100 कम मामले आए। राज्य में बृहस्पतिवार को 9195 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी और 252 लोगों ने दम तोड़ दिया था।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 8,385 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गयी और अब तक कुल 58,36,920 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में 1,16,867 मरीजों का उपचार चल रहा है। ठीक होने की दर 96.01 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है। राज्य में अब तक कुल 4,20,96,506 नमूनों की जांच हो चुकी है।

अधिकारी के मुताबिक, मुंबई में 673 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 7,23,551 हो गयी जबकि 27 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 15,499 हो गयी है। पुणे निगम क्षेत्र में 296 नए मामले आए। नागपुर, पिंपरी-चिंचवड, नासिक, औरंगाबाद और अमरावती से क्रमश: 105, 277, 68, 17 और तीन मामले आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 8,753 new cases of Kovid-19 in Maharashtra, 156 deaths

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे