लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 873 नए मामले, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दूसरी लहर के प्रति आगाह किया

By भाषा | Updated: November 22, 2020 20:01 IST

Open in App

हैदराबाद, 22 नवंबर तेलंगाना में कोविड-19 के 873 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.63 लाख से ज्यादा हो गई। वहीं संक्रमण से चार लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,430 हो गई।

एक आधिकारिक बयान में रविवार को कहा गया कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कुछ राज्यों में संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर अधिकारियों को सभी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

राव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कहा कि इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए कि अगर राज्य में कोविड-19 की दूसरी लहर आती है तो भी तैयार पूरी रहे।

उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और आत्म-सुरक्षा के दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की।

एक सरकारी बुलेटिन में 21 नवंबर रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए रविवार को बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 152 नए मामले, इसके बाद मेडचल मलकाजगिरि में 78 और रंगारेड्डी में 71 नए मामले सामने आए हैं।

वहीं अभी 11,643 मरीजों का उपचार चल रहा है और 21 नवंबर को 41,646 नमूनों की जांच हुई। अब तक कुल 51.34 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।

बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में मृत्यु दर 0.54 फीसदी है जबकि संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 94.03 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर