लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 872 नए मामले, 13 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 13, 2021 23:14 IST

Open in App

कोलकाता, 13 नवंबर पश्चिम बंगाल में शनिवार को 872 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 16,03,318 हो गयी जबकि 13 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 19,307 पर पहुंच गयी। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

राज्य में शुक्रवार को कोविड-19 के 860 नए मामले आए थे और 14 लोगों की मौत हुयी थी ।

कोलकाता में सबसे अधिक 217 नए मामले आए। इसके बाद उत्तर 24 परगना जिले में 151 नए मामले आए। हुगली से 79 और दक्षिण 24 परगना से 74 नए मामले आए।

बुलेटिन में कहा गया है कि कोलकाता तथा दक्षिण 24 परगना जिले में तीन-तीन मरीजों की मौत हुई। राज्य में अभी कोविड-19 के 8,031 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 15,75,980 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में अभी तक 8.37 करोड़ से अधिक लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर