लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 8,681 नए मामले, 14 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 30, 2021 12:18 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 30 अप्रैल ओडिशा में एक दिन में सर्वाधिक 8,681 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जिससे राज्य में शुक्रवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,44,194 हो गई। जबकि और 14 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 2,043 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 4,948 पृथक केंद्रों और 3,733 मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

उन्होंने बताया कि नए मामले राज्य के सभी 30 जिलों में दर्ज किए गए हैं।

खुर्दा में सबसे अधिक 1,408 मामले आए। इसके बाद सुंदरगढ़ में 745, कटक में 570 और पुरी में 514 मामले आए। राज्य के 19 अन्य जिलों में 100 से अधिक मामले आए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘अस्पतालों में इलाज के दौरान कोविड-19 के 14 मरीजों की मौत के बारे में बताते हुए दुख हो रहा है।’’

अधिकारी ने बताया कि कोरापुट और सुंदरगढ़ में तीन-तीन लोगों जबकि खुर्दा और रायगड में दो-दो लोगों और गंजम, कालाहांडी, नबरंगपुर और संबलपुर में एक-एक मरीज की मौत हुई।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के 53 और मरीजों की अन्य बीमारियों के कारण मौत हो गई।

ओडिशा में 61,698 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 3,80,400 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

तटीय राज्य में एक करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए