लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 868 नए मामले आए, 17 और मौतें हुईं

By भाषा | Updated: November 19, 2020 14:46 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 19 नवंबर ओडिशा में 868 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने से बृहस्पतिवार को कोविड-19 के मामले बढ़कर 3,11,788 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 17 और रोगियों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया, जिससे तटीय राज्य में मृतकों की संख्या 1,592 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पृथकवास केंद्रों से 499 नए मामले सामने आए, जबकि 369 मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

उन्होंने बताया कि खुर्दा जिले में सबसे अधिक 126 नए मामले सामने आए, उसके बाद सुंदरगढ़ में 87 और कटक में 64 मामले सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि सुंदरगढ़ में चार, संबलपुर में तीन, खुर्दा में दो और भद्रक, कटक, गजपति, गंजम, केंद्रपाड़ा, नयागढ़, रायगढ़ और सुबर्णपुर जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि अब राज्य में 8,366 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 3,01,777 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

ओडिशा में कोविड​​-19 के लिए अब तक 54.24 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह