लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के 8653 गांवों में 2256 करोड़ रुपये की लागत से होगा कचरा प्रबंधन

By भाषा | Updated: November 24, 2020 19:07 IST

Open in App

जयपुर, 24 नवम्बर राजस्थान के 8653 गांवों में 2256 करोड़ रुपये की लागत से ठोस और तरल कचरा प्रबंधन किया जायेगा। इससे जहां ग्रामीणों को स्वच्छ परिवेश मिलेगा बल्कि इस अपशिष्ट प्रबंधन से उन्नत खेती हेतु प्राकृतिक खाद भी मिलेगी।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वह स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में स्वच्छ गांव अभियान में ग्राम संगठनों और स्वयं सहायता समूह की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। सिंह ने बताया कि राज्य में 10179 सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा किया गया है।

जिला परिषद जयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अथहर आमिर खान ने राज्य में ठोस और तरल कचरा प्रबंधन पर विराट नगर में प्रस्तावित पायलेट परियोजना का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन पेश किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह