लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के 8,635 नए मामले

By भाषा | Updated: February 2, 2021 11:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,635 नए मामले सामने आए जो पिछले आठ महीने में सबसे कम हैं, वहीं करीब नौ महीने के बाद संक्रमण से मौत के दैनिक मामलों की संख्या भी 100 से नीचे पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे तक के जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 1,07,66,245 हो गई है तथा संक्रमण से मौत के 94 नए मामलों के साथ ही कुल मृतक संख्या 1,54,486 पर पहुंच गई है।

संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या 1,04,48,406  हो गई है जिससे राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.05 हो गई है, वहीं कोविड-19 से मृत्यु की दर कम होकर 1.43 फीसदी हो गई है।

देश में लगातार 14वें दिन उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या दो लाख से नीचे बनी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार देश में इस समय 1,63,353 लोग कोरोना वायरस संक्रमण का उपचार करा रहे हैं जो कुल संक्रमितों का 1.52 प्रतिशत हैं।

भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, एक फरवरी तक कुल 19,77,52,057 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 6,59,422 नमूनों का परीक्षण सोमवार को किया गया।

संक्रमण से मृत्यु के 94 नए मामलों में 27 महाराष्ट्र से, 17 केरल से, सात तमिलनाडु से, छह पश्चिम बंगाल से, पांच छत्तीसगढ़ से, चार-चार उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से तथा तीन-तीन मामले दिल्ली, कर्नाटक एवं पुडुचेरी से आए हैं।

देश में अब तक संक्रमण से 1,54,486 लोगों की मौत हुई है जिनमें 51,109 लोग महाराष्ट्र से, 12,363 तमिलनाडु से, 12,220 कर्नाटक से, 10,856 दिल्ली से, 10,179 पश्चिम बंगाल से, 8,662 उत्तर प्रदेश से और 7,154 आंध्र प्रदेश से थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मौत के 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos