लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 8,633 नये मामले, 287 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 18, 2021 21:35 IST

Open in App

चेन्नई, 18 जून तमिलनाडु में शुक्रवार को कोविड-19 के 8,633 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24.06 लाख हो गयी जबकि 287 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 30,835 पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 19,860 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख से नीचे आ गयी। तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 89,009 पहुंच गयी है। अब तक 22,86,653 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

तमिलनाडु में 21 मई को कोविड-19 के सर्वाधिक 36,184 नये मामले सामने आये थे, जिसके बाद से यह संख्या लगातार घट रही है। इस दौरान राजधानी चेन्नई में 492 नये मामले सामने आये जिसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या 5,28,322 पहुंच गयी। वहीं चेन्नई में मृतकों की तादाद आठ हजार के पार चली गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos