लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 862 नए मामले,तीन और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 26, 2020 11:13 IST

Open in App

हैदराबाद, 26 नवंबर तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 862 नए मामले सामने आए तथा महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई।

इसके बाद संक्रमण के कुल मामले 2.67 लाख के पार हो गए और मृतकों की संख्या 1,444 पर पहुंच गई।

सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक बुलेटिन में दिए गए 25 नवंबर रात आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में 164, मेडचल मलकाजगिरी में 91 और भद्रादरी खम्मम में 63 नए मामले सामने आए।

अभी राज्य में कोविड-19 के 10,784 मरीज उपचाराधीन हैं।

अब तक कुल 52.89 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।

तेलंगाना में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 95.41 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos