लाइव न्यूज़ :

सरकारी अस्पातल से रेमडेसिविर के 860 इंजेक्शन चोरी, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 17, 2021 21:39 IST

Open in App

भोपाल, 17 अप्रैल शहर में स्थित सरकारी हमीदिया अस्पताल से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए कारगर रेमडेसिविर के 860 इंजेक्शन चोरी हो गये हैं। इस संबंध में यहां कोहेफिजा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भोपाल के पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘860 (रेमडेसिविर) इंजेक्शन चोरी हो गए हैं। हम जांच कर रहे हैं।’’ जब उनसे सवाल किया गया कि क्या इसका अब तक कोई सुराग मिला है, तो इस पर उन्होंने कहा कि जांच जारी है।

वहीं, एक अन्य आला पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि आशंका है कि अस्पताल प्रबंधन या स्टाफ से कोई व्यक्ति ऐसा हो सकता है जो इन चोरों के साथ मिला हो, क्योंकि इस समय बाजार में रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग अधिक है।

इससे कुछ ही घंटे पहले अस्पताल में पहुंचे मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘जानकारी मिली है कि (रेमडेसिविर) इंजेक्शन चोरी हो गए हैं। यह बहुत गंभीर मामला है। संभागीय आयुक्त कवीन्द्र कियावत एवं भोपाल के पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली मौके पर पहुंच गये हैं और जांच शुरू कर दी गई है।’’

उन्होंने कहा कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच जारी है।

रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी का मामला उस वक्त आया है, जब कोविड-19 महामारी के दौरान प्रदेश में इस इंजेक्शन की भारी कमी है।

कोहेफिजा पुलिस ने बताया कि इस मामले में भादंवि की धारा 457 एवं 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो