लाइव न्यूज़ :

गोवा में कोविड-19 के 86 नये मामले, मेघालय में चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 8, 2021 21:17 IST

Open in App

पणजी/शिलांग, आठ सितंबर गोवा में बुधवार को कोविड-19 के 86 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,74,646 हो गयी जबकि दो और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 3,212 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गोवा में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 82 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,70,578 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक गोवा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 856 हो गयी है। गोवा में बीते 24 घंटे के दौरान 5,727 नमूनों की कोविड-19 हुई, राज्य में अब तक 12,52,255 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

मेघालय में बुधवार को कोविड-19 के 191 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 77,471 हो गयी जबकि चार और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,337 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ अमन वार ने कहा कि कोविड​​-19 के कारण मरने वाले चार मरीजों में से तीन का टीकाकरण नहीं किया गया था। संक्रमण के नये मामलों में पूर्वी खासी हिल्स जिले में 89 नये मरीज मिले, री-भोई जिले में 28 और पश्चिम खासी हिल्स जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नये मामले दर्ज किए गए।

मेघालय में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 228 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके साथ राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 74,246 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,888 हो गयी है।

डॉ अमन वार के मुताबिक मेघालय में अब तक कुल 13.38 लाख लोग कोविड-19 का टीका लगवा चुके हैं, जिसमें से 3,31,405 लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर