लाइव न्यूज़ :

इंदौर में 86 किन्नरों ने लगवाया कोविड-19 से बचाव का टीका

By भाषा | Updated: June 4, 2021 18:39 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), चार जून स्थानीय प्रशासन ने कोविड-19 के खिलाफ अनूठी पहल करते हुए किन्नर समुदाय के लिए शुक्रवार को विशेष शिविर आयोजित किया और इसके 86 सदस्यों को टीका लगाया।

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर नगर निगम ने एक गैर सरकारी संगठन की मदद से किन्नर समुदाय के लिए नंदलालपुरा क्षेत्र में विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया। यह शिविर किन्नरों के डेरे पर लगाया गया।

उन्होंने बताया कि शिविर में कोविड-19 से बचाव का टीका लगवाने वाली सबसे उम्रदराज किन्नरों में दुर्गा (71) और सपना (65) शामिल थीं।

निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने संवाददाताओं से कहा, "चूंकि किन्नर समुदाय के सदस्य अक्सर शहर के अलग-अलग स्थानों पर घूमते हैं और कई लोगों के संपर्क में आते हैं। इसलिए हम इन्हें कोविड-19 के संदर्भ में उच्च जोखिम वाले वर्ग में शामिल कर इनके टीकाकरण पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।"

इस बीच, टीकाकरण अधिकारी तरुण गुप्ता ने बताया कि अब तक जिले के 10.5 लाख लोगों को कोविड-19 के टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि इनमें शामिल 2.2 लाख व्यक्ति इसकी दोनों खुराकें ले चुके हैं।

गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक महामारी के कुल 1.51 लाख मरीज मिले हैं। इनमें से 1,351 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह