लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में शनिवार को लोगों को संक्रमण रोधी टीके की 85,907 खुराके दी गईं

By भाषा | Updated: June 20, 2021 20:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीके की 85,907 खुराके दी गईं, जिनमें से 52,060 खुराकें 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को दी गईं।

दिल्ली से विधायक आतिशी ने यह जानकारी दी। आप नेता ने दैनिक टीकाकरण बुलेटिन में बताया कि शनिवार तक 65,14,825 टीके लगाए जा चुके हैं और 15,76,775 लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है अर्थात उन्हें टीके की दोनों खुराके दी जा चुकी हैं। शनिवार को 60,443 लोगों को टीके की पहली खुराक और 25,464 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

एक मई को दिल्ली सरकार ने 18-44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण शुरू किया था और अब तक 1,38,568 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इस आयु वर्ग के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 2,68,000 टीके उपलब्ध हैं जिनमें 2,38,000 कोविशील्ड और 30,000 कोवैक्सीन के टीके हैं। कोवैक्सीन के टीके का भंडार एक दिन और कोविशील्ड का भंडार 13दिन चलने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस