लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 8535 नए मामले, 156 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 11, 2021 21:25 IST

Open in App

मुंबई, 11 जुलाई महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8535 नए मामले सामने आए जबकि 156 मरीजों की इस महामारी से जान चली गई। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस अवधि के दौरान 6013 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए।

विभाग ने एक बयान में कहा कि संक्रमण के नए मामलों के बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 61,57,799 हो गई जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 125878 पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक कुल 5912479 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 116165 हो गई है।

महाराष्ट्र में स्वस्थ् होने की दर अब 96.02 प्रतिशत है जबकि मृत्युदर 2.04 प्रतिशत है।

मुंबई में रविवार को संक्रमण के 558 नए मामले सामने आए जबकि 15 लोगों की इस दौरान जान चली गई।

इसमें बताया गया कि 210411 नए नमूनों की जांच के साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के लिये कुल नमूनों की जांच का आंकड़ा 44010550 पहुंच गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं