मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 853 नए मामले सामने आए, 10 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 29, 2020 20:54 IST2020-12-29T20:54:11+5:302020-12-29T20:54:11+5:30

853 new cases of corona virus infection in Madhya Pradesh, 10 dead | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 853 नए मामले सामने आए, 10 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 853 नए मामले सामने आए, 10 लोगों की मौत

भोपाल, 29 दिसंबर मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 853 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,40,081 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 10 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,582 हो गयी है।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार, भोपाल एवं ग्वालियर में दो और जबलपुर एवं रायसेन में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 867 मौत इंदौर में हुई है, जबकि भोपाल में 573, उज्जैन में 101, सागर में 147, जबलपुर में 240 एवं ग्वालियर में 199 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 258 नये मामले इंदौर जिले में आये, जबकि भोपाल में 125 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,40,081 संक्रमितों में से अब तक 2,26,904 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 9,595 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को 1,122 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 853 new cases of corona virus infection in Madhya Pradesh, 10 dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे