लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 850 नए मामले आए, सात और की मौत

By भाषा | Updated: December 27, 2020 20:47 IST

Open in App

अहमदाबाद, 27 दिसंबर गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 850 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,41,485 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित सात मरीजों की गत 24 घंटे में मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अब तक राज्य में महामारी से 4,282 लोगों की जान जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में 920 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं जिन्हें मिलाकर अब तक राज्य में 2,27,128 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विभाग के अनुसार गत 24 घंटे में 53,075 नमूनों की जांच के साथ अब तक 94,37,105 नमूनों की जांच हो चुकी है।

राज्य में इस समय कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 93.91 प्रतिशत है जबकि 10,435 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos