लाइव न्यूज़ :

राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों में 85 प्रतिशत मामले शहरों में : मुख्यमंत्री चौहान

By भाषा | Updated: November 23, 2020 00:03 IST

Open in App

भोपाल, 22 नवंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के जितने भी मामले सामने आए हैं उनमें लगभग 85 प्रतिशत मामले शहरी क्षेत्रों से हैं।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के कुल मामलों में केवल 15 प्रतिशत मामले ग्रामीण इलाकों से हैं।

चौहान ने रविवार को प्रदेश में महामारी के हालात पर समीक्षा के लिए बैठक की। रविवार को प्रदेश में 1,798 नये मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,93,044 हो गयी है। चौहान ने बैठक में कहा कि शहरी क्षेत्रों में भीड़भाड़ अधिक रहती है, अत: शहरों में सुरक्षित दूरी बनाने की आवश्यकता अधिक है।

चौहान ने युवाओं से लापरवाही न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे बचाव के सभी उपायों को अपनाएं क्योंकि कोविड-19 के कुल रोगियों में युवाओं का प्रतिशत अधिक है, जबकि बुजुर्ग सावधानी बरत रहे हैं इसलिए उनका प्रतिशत 10 है।

इसबीच, मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को बाजार और क्षेत्रों को अनावश्यक रुप से बंद नहीं करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि बाजार बंद करने की स्थिति में आवश्यक वस्तुओं, फलों, दूध, सब्जियों आदि का परिवहन सुनिश्चित किया जाना चाहिये।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि हाल ही में उत्सवों के दौरान बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ने से कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए