लाइव न्यूज़ :

Coronavirus In Bihar: बिहार में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 85 हुई, उपचार के बाद 37 मरीज हुए ठीक

By भाषा | Updated: April 18, 2020 11:35 IST

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले सामने आए हैं। संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है और इससे संक्रमित दो मरीजों की मौत हो चुकी है। पहला मामला बिहार शरीफ का और दूसरा व्यक्ति बेगूसराय का है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है।कोरोना वायरस से संक्रमित 37 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। 

पटना: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है और इससे संक्रमित दो मरीजों की मौत हो चुकी है । स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित दो नए रोगियों में से एक व्यक्ति :17 साल: नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ का और दूसरा व्यक्ति बेगूसराय (42 वर्ष) का है।

इनकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार देर रात आई। उन्होंने कहा कि दोनों मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना वायरस से संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी ।

बिहार में कोरोना संक्रमण के सिवान में अब तक सबसे अधिक 29 मामले, मुंगेर में 17, बेगुसराय नौ, नालंदा में सात, पटना में छह, गया में पांच, गोपालगंज एवं नवादा में तीन—तीन, बक्सर में दो, सारण, लखीसराय, भागलपुर एवं वैशाली में एक-एक मामला सामने आया है।

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में आने से अब तक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है । वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज के संपर्क में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी ।

कतर से लौटे मरीज की 21 मार्च को पटना स्थित एम्स में मौत हो गयी थी। बिहार में अब तक 9, 543 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस से संक्रमित 37 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। 

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरसबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल