लाइव न्यूज़ :

भारत में 85 प्रतिशत पात्र आबादी ने कोविड रोधी टीके की पहली खुराक ली : मांडविया

By भाषा | Updated: December 6, 2021 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत में 85 प्रतिशत पात्र वयस्क आबादी को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और देश में अब तक टीके की कुल 128.66 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने बताया कि सोमवार शाम सात बजे तक टीके की 71 लाख से ज्यादा खुराक दी जा चुकी थी। देर रात तक अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के बाद आज के लिये टीकाकरण के आंकड़ों में वृद्धि होने की संभावना है।

इससे पहले दिन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने देश में 85 प्रतिशत पात्र वयस्क आबादी को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक लग जाने पर बधाई दी।

मांडविया ने एक ट्वीट में कहा, “एक और दिन, एक और मील का पत्थर। 85 प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र ‘सबका प्रयास’ के साथ भारत मजबूती से कोविड-19 के खिलाफ जंग में आगे बढ़ रहा है।”

मंत्री ने रविवार को कहा कि भारत की 50 प्रतिशत से ज्यादा पात्र वयस्क आबादी का कोविड-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

देश भर में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान की शुरुआत पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाने से हुई थी। अग्रिमपंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था।

टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से शुरु हुआ था, जब 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और अन्य बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ।

एक अप्रैल से देश में 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिये कोविड रोधी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था, जबकि एक मई से इसका दायरा 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिये बढ़ा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे