लाइव न्यूज़ :

भारत में 85 प्रतिशत पात्र आबादी ने कोविड रोधी टीके की पहली खुराक ली : मांडविया

By भाषा | Updated: December 6, 2021 21:17 IST

Open in App

(चौथे पैरा में आंकड़े में बदलाव के साथ)

नयी दिल्ली, छह दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि भारत में 85 प्रतिशत पात्र वयस्क आबादी को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और देश में अब तक टीके की कुल 127.93 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

मांडविया ने एक ट्वीट में कहा, “एक और दिन, एक और मील का पत्थर। 85 प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र ‘सबका प्रयास’ के साथ भारत मजबूती से कोविड-19 के खिलाफ जंग में आगे बढ़ रहा है।”

मंत्री ने रविवार को कहा कि भारत की 50 प्रतिशत से ज्यादा पात्र व्यस्क आबादी का कोविड-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सुबह सात बजे तक के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान टीके की 24,55,911 खुराक दिए जाने के साथ ही भारत में अब तक कोविडरोधी टीकों की कुल 127.93 करोड़ से ज्यादा (1,27,93,09,669) खुराक दी जा चुकी हैं। यह उपलब्धि 1,32,86,429 सत्रों में हासिल की गई।

देश भर में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान की शुरुआत पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाने से हुई थी। अग्रिमपंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था।

टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से शुरु हुआ था जब 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और अन्य बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ।

एक अप्रैल से देश में 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिये कोविडरोधी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था जबकि एक मई से इसका दायरा 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिये बढ़ा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं