लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 85 नये मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: August 1, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 85 नये मामले सामने आए जबकि संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो गयी। संक्रमण की दर 0.12 प्रतिशत पर बनी हुई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,36,350 हो गयी। दिल्ली में अब तक 14.10 लाख से अधिक लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक कोविड-19 से एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 25,054 पर पहुंच गयी। इससे पहले शनिवार को दिल्ली में कोविड-19 के 58 नये मामले सामने आए थे और एक मरीज की मौत हुई थी जबकि संक्रमण की दर 0.08 प्रतिशत रही थी।

दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 63 नये मामले सामने आए थे और तीन मरीजों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण की दर 0.09 प्रतिशत रही थी। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 51 नये मामले दर्ज किए गए थे और संक्रमण की दर 0.08 प्रतिशत थी जबकि संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां