लाइव न्यूज़ :

देश में छह राज्यों से आए कोविड-19 के 85 प्रतिशत नए मामले

By भाषा | Updated: March 4, 2021 14:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। संक्रमण के नए मामलों में इन राज्यों के 85.51 प्रतिशत मामले हैं।

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 17,404 नए मामले सामने सामने आए।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 9,855 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में पिछले साल 18 अक्टूबर को 10,259 मामलों के बाद संक्रमण के ये सर्वाधिक मामले हैं।

केरल में पिछले 24 घंटे में 2765 मामले सामने आए जबकि पंजाब में 772 नए मामले सामने आए। मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के स्वरूप वाले मामलों की संख्या 242 हो गयी है।

देश में 1,73,413 उपचाराधीन मरीज हैं जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 1.55 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और मध्य प्रदेश में उपचाराधीन मामले बढ़ रहे हैं।’’

पिछले 24 घंटे में केरल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और असम में उपचाराधीन मामलों की संख्या में गिरावट आयी है।

हालांकि महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में इसी अवधि में उपचाराधीन मामले बढ़े हैं।

देश में संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब तक 1,08,26,075 लोग ठीक हो चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सात बजे तक अंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 3,23,064 सत्र में टीके की 1.66 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयी।

इनमें 67,90,808 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक, 28,72,725 को दूसरी खुराक दी गयी। इसके अलावा अग्रिम मोर्चे के 58,03,856 कर्मियों को पहली खुराक और 4,202 को दूसरी खुराक दी गयी। विभिन्न रोगों से ग्रस्त 45 साल से ज्यादा उम्र के 1,43,759 लोगों तथा 60 साल से ज्यादा उम्र के 10,00,698 लोगों को पहली खुराक दी गयी।

टीकाकरण अभियान के 47 वें दिन (तीन मार्च) करीब 10 लाख खुराक दी गयी।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 89 लोगों की मौत हो गयी। मौत के 88.76 प्रतिशत मामले छह राज्यों से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 42 लोगों की मौत हो गयी। केरल में 15 और पंजाब में 12 लोगों की मौत हो गयी।

पिछले 24 घंटे में 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। इनमें मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, झारखंड, पुडुचेरी, असम, लक्षद्वीप, नगालैंड, सिक्किम, लद्दाख, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल