लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए, चार महीने में सबसे ज्यादा

By भाषा | Updated: December 16, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए, जो चार महीने में सबसे अधिक हैं और संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत रही। यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

इसके अलावा, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के अब तक 10 मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन कोई भी मामला ''गंभीर'' नहीं हैं।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि फिलहाल 40 लोगों को लोक नायक अस्पताल में विशेष सुविधा में भर्ती कराया गया है। इस अस्पताल में ओमीक्रोन के संदिग्ध रोगियों को पृथक किया जा रहा है और उनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली में मंगलवार तक ओमीक्रोन के छह मामले थे। बुधवार को यह संख्या बढ़कर आठ और बृहस्पतिवार को 10 हो गई।

बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए हैं, जो चार महीने से ज्यादा समय में सबसे अधिक हैं। इस साल एक अगस्त को दिल्ली में संक्रमण के 85 मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या अब 14,41,935 हो गई। अब तक 14.16 लाख लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार मृतकों की संख्या अब भी 25,100 है। बीते दिन 56,027 नमूनों की जांच की गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 475 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल