लाइव न्यूज़ :

आगरा जेल में हाजिर नहीं हुए पैरोल पर छोड़े गए 85 सजायाफ्ता बंदी

By भाषा | Updated: November 28, 2020 19:17 IST

Open in App

आगरा, 28 नवंबर कोरोना वायरस संक्रमण काल में उत्तर प्रदेश की आगरा जिला जेल से पैरोल पर छोड़े गये सजायाफ्ता 114 बंदियों में शनिवार तक 85 लौटकर नहीं आये हैं।

इस संबंध में जिला जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा ने बताया कि जेल प्रशासन ने बंदियों के बारे में जानकारी के लिए पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजे हैं।

संक्रमण को देखते हुए अप्रैल में सात साल से कम सजा के मामले में सजा काट रहे बंदियों को पैरोल पर छोडऩे के आदेश दिये गये थे। इस पर जिला जेल से 114 बंदियों को दो और नौ अप्रैल को छोड़ा गया था।

जेल अधीक्षक के अनुसार, बंदियों को 13 नवंबर और 21 नवंबर को वापस आना था। इनकी पैरोल अवधि समाप्त हो गयी थी।

उन्होंने कहा कि इनमें से नौ बंदियों की रिहाई हो गयी है। वहीं, नौ बंदियों की किसी अन्य केस पर सुनवाई थी जबकि चार हाजिर हुए हैं। इनके अलावा शनिवार तक सात और बंदी हाजिर हो गये। ऐसे में 85 अभी तक वापस नहीं आये हैं। इनके बारे में जानकारी के लिए पुलिस अधिकारियों को पत्र लिख दिया गया है।

मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक बंदी को पहले अस्थायी जेल में रखा जायेगा और कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें जेल में दाखिल किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित