लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 848 मामले, 12 की मौत

By भाषा | Updated: June 6, 2021 21:27 IST

Open in App

अहमदूबाद, छह जून गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस के 848 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 8,16,234 पहुंच गए जबकि 12 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 9933 हो गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि 2915 और मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद संक्रमण मुक्त मरीजों की संख्या 7,88,293 पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि वडोदरा में 191, सूरत में 141, अहमदाबाद में 134, जूनागढ़ में 56, राजकोट में 49 और जामनगर में 31 मामले सामने आए। अधिकारी के मुताबिक, अहमदाबाद में तीन संक्रमितों की मौत हुई है जबकि सूरत में दो मरीजों ने दम तोड़ा है।

उन्होंने बताया कि गुजरात में 18,008 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जिनमें से 371 मरीजों की हालत नाजुक है।

एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि रविवार को 2,26,335 लोगों का टीकाकरण किया गया है जिसके बाद राज्य में अबतक टीके की 1,84,04,654 खुराकें दी जा चुकी हैं।

उसमें बताया गया है कि 18-44 आयु समूह में 1,82,569 लोगों को दिन में टीका लगाया गया। इसी के साथ इस वर्ग में टीकाकरण कराने वालों की संख्या 24,75,528 हो गई है।

एक अधिकारी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली, दमन और दीव में कोविड के छह मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 10,391 हो गए हैं जबकि संक्रमण से 25 लोगों के उबरने के बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 10,201 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में 186 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे