लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के 847 नए मामले आए, 20 मौतें हुईं

By भाषा | Updated: September 22, 2021 21:35 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 सितंबर कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 847 नए मामले सामने आए और 20 लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 29,70,208 और मरने वालों की संख्या 37,668 हो गई।

दिन में 946 मरीज ठीक भी हुए, जिससे राज्य में अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या 29,18,890 हो गई है।

बुधवार को सामने आए 847 नए मामलों में से, 312 बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से हैं, जबकि शहर में 219 मरीज ठीक हुए और छह मौतें हुईं।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 13,621 है। दैनिक संक्रमण दर 0.57 प्रतिशत रही, जबकि मृत्यु दर (सीएफआर) 2.36 प्रतिशत है।

कुल मिलाकर राज्य में अब तक 4,66,33,670 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 1,46,772 जांच बुधवार को हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों