लाइव न्यूज़ :

नोएडा में कोरोना वायरस के 847 नए मामले, 12 की मौत

By भाषा | Updated: May 2, 2021 17:11 IST

Open in App

नोएडा, दो मई उत्तर प्रदेश के गौतबुद्धनगर जिले में रविवार को कोरोना वायरस के 847 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि 12 संक्रमितों की मौत हो गई।

जिला निगरानी अधिकारी डॉ सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित 847 मरीज पाए गए हैं जिसके बाद कुल मामले 44,249 हो गए हैं और बीमारी के कारण 237 लोगों की मौत हो चुकी है।

दोहरे ने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 8,264 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि जिले में 35,848 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में रविवार सुबह तक एक दिन में 1300 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

इस बीच गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय में तैनात एक उप-निरीक्षक चंद्रपाल सारस्वत ने कोविड-19 के संक्रमण की वजह से रविवार तड़के दम तोड़ दिया।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक चंद्रपाल सारस्वत (52) का एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि रविवार तड़के उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार सहित पुलिस के कई अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि गौतमबुद्धनगर जिले में कार्यरत 190 पुलिसकर्मी मौजूदा समय में कोविड-19 से संक्रमित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह