लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 84.63 प्रतिशत मतदान हुआ :सीईओ

By भाषा | Updated: March 28, 2021 19:26 IST

Open in App

कोलकाता, 28 मार्च पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी(सीईओ) आरिज आफताब ने रविवार को कहा कि 27 मार्च को हुए विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 30 निर्वाचन क्षेत्रों में 84.63 प्रतिशत मतदान हुआ।

सीईओ कार्यालय ने शनिवार शाम साढ़े छह बजे प्रथम चरण का मतदान समाप्त होने के बाद कहा था कि शाम पांच बजे तक 79.79 प्रतिशत मतदान हुआ।

आफताब ने कहा, “शाम साढ़े छह बजे तक 84.63 प्रतिशत मतदान हुआ।”

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि हिंसा की कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर ज्यादातर जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा।

शनिवार को जिन 30 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें पुरुलिया जिले में नौ सीटें; बांकुड़ा और झारग्राम में चार-चार, पश्चिम मेदिनीपुर जिले की छह और पूरब मेदिनीपुर की सात सीटें शामिल हैं।

आफताब ने बताया कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले में सर्वाधिक 87.17 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसके अलावा झारग्राम में 84.73 प्रतिशत, पूरब मेदिनीपुर में 86.32 प्रतिशत, बांकुड़ा में 84.27 प्रतिशत और पुरुलिया में 81.77 प्रतिशत मतदान हुआ।

आयोग के अधिकारी ने कहा कि जिन 30 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें से कई जंगलमहल क्षेत्र में हैं, जो कभी नक्सल प्रभावित था।

अधिकारी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच और कोविड-19 के नियमों का पालन कराते हुए मतदान संपन्न कराया गया। मतदान के पहले चरण में विभिन्न स्थानों पर हिंसा में संलिप्त कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं