लाइव न्यूज़ :

'कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए 845 बच्चों को ‘‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन’’ योजना का मिलेगा लाभ’

By भाषा | Updated: October 6, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए कुल 845 बच्चों को ‘‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन’’ योजना का लाभ मिलेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत सहयोग हासिल करने के लिए कुल 3,915 आवेदन मिले थे, जिनमें से 845 बच्चों के आवेदनों को मंजूरी दी गई।

मंत्रालय इस योजना के लिए दिशानिर्देश लेकर आया है, जिसके तहत हर स्तर पर जिम्मेदारी तय की गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय केंद्र सरकार के स्तर पर इस योजना के क्रियान्वयन के लिए नोडल मंत्रालय होगा।

राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में महिला एवं बाल विकास विभाग या सामाजिक न्याय विभाग इस योजना के क्रियान्वयन के लिए नोडल विभाग होंगे।

अधिकारी ने कहा कि मौजूदा समय में 2000 रुपये मासिक की सहायता दी जा रही है जिसे बढ़ाकर 4000 रुपये मासिक किया जाएगा।

अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई को कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए कल्याणकारी योजना की घोषणा की थी। ऐसे बच्चों को 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर मासिक वित्तीय सहायता और 23 वर्ष की आयु पूरी करने पर पीएम केयर्स फंड से 10 लाख रुपये की राशि मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो