महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,418 नए मामले

By भाषा | Updated: July 6, 2021 22:21 IST2021-07-06T22:21:38+5:302021-07-06T22:21:38+5:30

8,418 new cases of corona virus infection in Maharashtra | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,418 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,418 नए मामले

मुंबई, छह जुलाई महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,418 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 171 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही आज 10,548 मरीज ठीक हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में अब तक संक्रमण के कुल 61,13,335 मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या 1,23,531 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अब तक 58,72,268 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी कोविड-19 के 1,14,297 मरीज उपचाराधीन हैं।

महाराष्ट्र में ठीक होने की दर 96.06 प्रतिशत है और महामारी से होने वाली मौत की दर 2.01 प्रतिशत है। इसके अलावा संक्रमण की दर 14.25 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 8,418 new cases of corona virus infection in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे