लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 84.13 प्रतिशत मतदान: निर्वाचन आयोग

By भाषा | Updated: March 28, 2021 14:49 IST

Open in App

कोलकाता, 28 मार्च पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 सीटों पर 84.13 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी निर्वाचन आयोग की अद्यतन रिपोर्ट में दी गई है।

आयोग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि ज्यादातर स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा और हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आईं।

शनिवार को जिन 30 सीटों पर मतदान हुआ उनमें से नौ पुरुलिया; बांकुड़ा और झाड़ग्राम की चार-चार, पश्चिम मेदिनीपुर की छह और पूर्व मेदिनीपुर की सात सीटें शामिल हैं।

पूर्व मेदिनीपुर जिले में सर्वाधिक 86.32 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसके अलावा झाड़ग्राम में 84.74 प्रतिशत, पश्चिम मेदिनीपुर में 84.71 प्रतिशत, बांकुड़ा में 84.27 प्रतिशत और पुरुलिया में 81.77 प्रतिशत मतदान हुआ।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “यह अनुमानित आंकड़ा है। अंतिम आंकड़ा जल्दी ही जारी किया जाएगा।” शनिवार शाम पांच बजे तक 79.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

आयोग के अधिकारी ने कहा कि मतदान के दौरान कुछ स्थानों से हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आईं।

उन्होंने कहा कि जिन 30 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें से कई जंगलमहल क्षेत्र में हैं जो कभी नक्सल प्रभावित था।

अधिकारी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मतदान संपन्न कराया गया। मतदान के पहले चरण में विभिन्न स्थानों पर हिंसा में लिप्त 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह