लाइव न्यूज़ :

तमिलनाड में कोविड के 841, कर्नाटक में 283 व गोवा में 30 नए मामले

By भाषा | Updated: November 8, 2021 20:53 IST

Open in App

चेन्नई/बेंगलुरू/पणजी आठ नवंबर तमिलनाडु में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 841 नए मरीजों की पुष्टि हुई। पड़ोसी राज्य कर्नाटक में कोविड के 283 नए संक्रमित मिले। वहीं गोवा में 30 नए मरीजों की पुष्टि हुई।

तमिलनाडु और कर्नाटक में छह-छह मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हुई है जबकि गोवा में दो संक्रमितों ने दम तोड़ा है।

चेन्नई में तमिलनाडु सरकार के एक बुलेटिन में बताया गया है कि आज 937 मरीज संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की तादाद 26,63,323 पहुंच गई है। वहीं राज्य में अब संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 10,372 रह गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, तमिलनाडु में कोविड के कुल मामले 27,09,921 हैं तथा मृतक संख्या 36,226 पहुंच गई है।

बेंगलुरु में स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में बताया कि कर्नाटक में कुल मामले 29,90,235 पहुंच गए हैं तथा वायरस 38,118 लोगों की जान ले चुका है।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 7,989 है जबकि 29,44,099 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

पणजी में एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि गोवा में कोविड-19 के कुल मामले 1,78,342 पहुंच गए हैं जबकि 1,74,686 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और 3,370 संक्रमितों की वायरस के कारण मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 286 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल