लाइव न्यूज़ :

वैष्णो देवी की यात्रा में नया रिकॉर्ड हुआ कायम, इस साल इतने लाख यात्रियों ने किए मां के दर्शन

By सुरेश डुग्गर | Updated: December 27, 2018 17:30 IST

चार साल के बाद जारी वर्ष में वैष्णो देवी की यात्रा में नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। जारी वर्ष को समाप्त होने में अभी 4 दिन बाकी है और गुरुवार दोपहर बाद करीब 3 बजे वैष्णो देवी यात्रियों का आंकड़ा 84 लाख पार कर चुका था।

Open in App

वैष्णो देवी की यात्रा में इस बार वृद्धि हुई है। वृद्धि ज्यादा अधिक तो नहीं है लेकिन इसने श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ ही कटड़ा के व्यापारियों के चेहरे पर मुस्कान जरूर ला दी है। हालांकि मामूली वृद्धि वो खुशी नहीं दे पाई है जिसकी चाहत सभी को थी।

चार साल के बाद जारी वर्ष में वैष्णो देवी की यात्रा में नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। जारी वर्ष को समाप्त होने में अभी 4 दिन बाकी है और गुरुवार दोपहर बाद करीब 3 बजे वैष्णो देवी यात्रियों का आंकड़ा 84 लाख पार कर चुका था। रात करीब 9 बजे तक यह आंकड़ा 84 लाख 11 हजार पहुंच गया था। यह 4 साल में यात्रा का सबसे अधिक आंकड़ा है। वर्ष 2015 में 7776604 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी तो पिछले साल यह संख्या 81 लाख थी।।

वहीं, वर्ष 2016 में यात्रा का आंकड़ा 7723721 रहा था। लेकिन इस वर्ष हालांकि कश्मीर में अशांति के साथ ही बार्डर पर कई घटनाएं हुई पर इससे बेखौफ श्रद्धालु लगातार वैष्णो देवी भवन पहुंचते रहे। बीते वर्ष के मुकाबले इस साल अब तक करीब 3 लाख अधिक श्रद्धालु वैष्णो देवी भवन पहुंचे हैं।

नववर्ष के आगमन को लेकर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को लेकर राज्य के राज्यपाल व श्राइन बोर्ड के चेयरमैन सत्यपाल मलिक ने श्राइन बोर्ड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे श्रद्धालुओं के लिए बिजली, पानी के साथ ही भवन तथा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवा और अन्य प्रकार की सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

स्पष्ट शब्दों में कहें तो पिछले चार सालों से वैष्णो देवी आने वालों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही थी। हालांकि नार्मल रूटीन में 20 से 25 हजार श्रद्धालु प्रतिदिन वैष्णो देवी की यात्रा में शामिल होते रहे हैं पर यह आंकड़ा न ही श्राइन बोर्ड को खुशी दे पा रहा था और न ही उन लोगों को जिनकी रोजी रोटी यात्रा से जुड़ी हुई है। यात्रा में कमी आने से न सिर्फ कटड़ा के व्यापारी ही प्रभावित हुए हैं बल्कि जम्मू के व्यापारियों का भी तेल निकल रहा था। और सर्दियों में यह आंकड़ा घट कर 8 से 10 हजार तक ही पहुंच जाता रहा है।

वर्ष 2011 में वैष्णो देवी की यात्रा में 1.01 करोड़ तथा 2012 में 1.04 करोड़ श्रद्धालुओं ने शामिल होकर नया रिकार्ड बनाया था। जानकारी के लिए वर्ष 1950 के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, प्रतिवर्ष इस यात्रा में 3000 लोग ही शामिल हुआ करते थे। हालांकि इस बार श्राइन बोर्ड को उम्मीद थी कि यात्रा सवा करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी पर अब उसे इतनी वृद्धि से ही संतोष करना पड़ रहा है।

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?