लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,398 नये मामले, और 146 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 18, 2021 19:42 IST

Open in App

जयपुर, 18 मई राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,398 नये मामले सामने आये, वहीं इस घातक संक्रमण से और 146 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक महामारी से मरने वालों की संख्या 7080 पहुंच गई है।

चिकित्सा विभाग द्वारा मंगलवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित 25,160 लोगों के ठीक होने से राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है।

वहीं मंगलवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,398 नये मामलों में जयपुर में 2,676 , जोधपुर में 620, उदयपुर में 550, अलवर में 401, सीकर में 397, कोटा में 367, भरतपुर में 359 शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 146 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक इस घातक बीमारी से कुल 7,080 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार राज्य में अभी 1,59,455 कोरोना संक्रमित मरीज उपचाराधीन है। सोमवार को यह संख्या 1,76,363 थी।

बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को इस संक्रमण से 25,160 लोग ठीक हुए। राज्य में अब तक 7,13,129 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO