मध्यप्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 832 नए मामले

By भाषा | Updated: March 17, 2021 23:11 IST2021-03-17T23:11:30+5:302021-03-17T23:11:30+5:30

832 new cases of corona virus surfaced in Madhya Pradesh | मध्यप्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 832 नए मामले

मध्यप्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 832 नए मामले

भोपाल, 17 मार्च मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 832 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,71,040 तक पहुंच गयी।

पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से दो और व्यक्तियों की मौत हुई है। इस तरह, राज्य में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,893 हो गयी है।

यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 232 नये मामले इंदौर में जबकि भोपाल में 196 नये मामले सामने आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 2,61,531 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 5,616 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को 500 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 832 new cases of corona virus surfaced in Madhya Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे