झारखंड में कोविड-19 के 831 नए मामले, 14 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 1, 2021 21:25 IST2021-06-01T21:25:11+5:302021-06-01T21:25:11+5:30

831 new cases of Kovid-19 in Jharkhand, 14 more patients died | झारखंड में कोविड-19 के 831 नए मामले, 14 और मरीजों की मौत

झारखंड में कोविड-19 के 831 नए मामले, 14 और मरीजों की मौत

रांची, एक जून झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और लोगों की मौत हुई जिन्हें मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 4991 तक पहुंच गयी।

स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, संक्रमण के 831 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 337774 हो गयी।

राज्य के 337774 संक्रमितों में से 323876 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 8902 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 50338 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 831 संक्रमित पाये गये।

झारखंड में मंगलवार को जहां रांची में 61 नये लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये वहीं पूर्वी सिंहभूम में 283 और हजारीबाग में 69 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये।

इसी प्रकार अकेले राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि पूर्वी सिंहभूम में आठ लोगों की जान गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 831 new cases of Kovid-19 in Jharkhand, 14 more patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे