लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 8,309 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,03,859 हुई

By भाषा | Updated: November 29, 2021 10:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,309 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,80,832 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,03,859 हो गई है, जो कि पिछले 544 दिनों में सबसे कम है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार 236 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,68,790 हो गई। देश में लगातार 52वें दिन भी कोविड-19 के नए मामले 20,000 से कम आए हैं। वहीं पिछले 155 दिनों से संक्रमण के दैनिक नए मामलों की संख्या 50,000 से कम है।

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,03,859 हो गई और यह कुल मामलों का 0.30 फीसदी है, जो कि मार्च 2020 से अब तक का सबसे कम है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 98.34 फीसदी है जो कि मार्च 2020 से सबसे ज्यादा है।

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,832 की कमी आई है। दैनिक संक्रमण दर 1.09 फीसदी दर्ज की गई। यह पिछले 56 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 0.85 प्रतिशत दर्ज की गई। यह पिछले 15 दिनों से एक प्रतिशत से कम है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,40,08,183 हो गई। वहीं मृत्यु दर 1.36 फीसदी है।

देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 122.41 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए