लाइव न्यूज़ :

मप्र में 83 वर्षीय महिला की टीका लगवाने के बाद घर लौटते समय हुई मौत

By भाषा | Updated: July 5, 2021 19:14 IST

Open in App

गुना (मप्र), पांच जुलाई मध्यप्रदेश के गुना में सोमवार को कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद घर वापस लौटते समय 83 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि शांतिबाई को एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा टीकाकरण केन्द्र पर लाया गया। नर्स ने पूर्वाह्न 11.56 बजे टीके की दूसरी खुराक महिला को लगाई। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद महिला ने कुछ समय केन्द्र में आराम किया और बाद में वापस अपने घर के लिए रवाना हो गई।

उन्होंने बताया कि महिला के बेटे घनश्याम ने उसे सड़क पर अचेत पाया। उन्होंने बताया कि महिला को उसका बेटा पहले टीकाकरण केन्द्र और वहां से जिला अस्पताल ले गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

घनश्याम ने उसकी मां को बीच रास्ते में छोड़ने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को जिम्मेदार ठहराया। जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने दावा किया गया कि दूसरी खुराक लेने के बाद महिला स्वयं घर रवाना हो गई।

इस बीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी बुनकर ने कहा, ‘‘ महिला की मौत का सही कारण का पता सागर से फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी से विसरा जांच रिपोर्ट मिलने के बाद चलेगा। महिला का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा किया गया और इसकी प्रारंभिक रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं सामने आया है जिससे पता चलता हो कि महिला की मौत टीके के कारण हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे