लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 के 83 नए मामले आए

By भाषा | Updated: July 24, 2021 22:33 IST

Open in App

चंडीगढ़, 24 जुलाई पंजाब में कोविड-19 के 83 नए मामले आने के साथ राज्य में शनिवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 5,98,741 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान अमृतसर में एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 से हुई है। बुलेटिन में कहा गया कि मृतकों की संख्या में एक और व्यक्ति को भी शामिल किया गया है जिसकी मौत पहले दर्ज नहीं की गई थी। इसके साथ ही राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की सख्ंया बढ़कर 16,258 हो गई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक राज्य में 771 उपचाराधीन मरीज है। वहीं गत 24 घंटे के दौरान संक्रमित पाए गए 83 मरीजों में पठानकोट के 11, पटियाला के नौ और अमृतसर जिले के सात मरीज शामिल हैं। वहीं, इस अवधि के दौरान 78 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने से अबतक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 5,81,712 हो गई है।

इस बीच, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में कोविड-19 के चार नए मामले आए हैं। केंद्र शासित प्रदेश में इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61,922 हो गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक इस समय चंडीगढ़ में 32 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि छह मरीजों को गत 24 घंटे के दौरान स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई। यहां पर अबतक 809 मरीजों की मौत हुई है जबकि 61, 081 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग