लाइव न्यूज़ :

बंगाल में कोविड-19 के 827 नये मामले, तीन महीनों में एक दिन में सर्वाधिक

By भाषा | Updated: March 28, 2021 22:12 IST

Open in App

कोलकाता, 28 मार्च पश्चिम बंगाल में रविवार को कोविड-19 के 827 नये मामले सामने आए, जो तीन महीनों में किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के मुताबिक 827 नये मामले सामने आने से राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 5,84,666 हो गई, जिनमें कुल 5,69,366 लोग इस रोग से उबर चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक कोलकाता में दो और संक्रमित मरीजों की मौत होने से राज्य में अब तक की कुल मृतक संख्या बढ़ कर 10,324 हो गई।

राज्य में कोविड-19 के फिलहाल 4,976 मरीज इलाजरत हैं।

संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर राज्य सरकार ने शनिवार को एक परामर्श जारी कर लोगों से सिर्फ अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही होली मनाने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे