लाइव न्यूज़ :

मुंबई में कोविड-19 के 8,217 नए मामले आए, 49 मौतें हुईं

By भाषा | Updated: April 15, 2021 21:56 IST

Open in App

मुंबई, 15 अप्रैल मुंबई में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 8,217 नए मामले आए और 49 मौतें हुईं, जिससे महानगर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,53,159 हो गए और मृतकों की संख्या 12,189 हो गई।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

देश की वित्तीय राजधानी में चार अप्रैल को 11,163 मामले आए थे, जो कि महामारी शुरू होने के बाद की सबसे बड़़ी दैनिक वृद्धि है।

बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 45,486 जांच की गई, जिससे महानगर में अब तक हुई कुल जांच की संख्या बढ़कर 48,01,219 हो गई।

मुंबई में 10,097 और रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,54,311 हो गई।

शहर में मरीजों के ठीक होने की दर 82 प्रतिशत है।

बीएमसी ने कहा कि मुंबई में 95 निरूद्ध क्षेत्र हैं, जहां वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 1,100 इमारतों को सील कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल