लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 8,216 नए मामले, 15 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 4, 2021 12:15 IST

Open in App

भुवनेश्वर, चार मई ओडिशा में 8,216 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,79,752 हो गयी। वहीं, संक्रमण से 15 और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 2,088 हो गयी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

नए मामलों में 4,684 की पुष्टि पृथक-वास केंद्रों में और 3,532 मामलों की जानकारी संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों की पहचान के दौरान हुई।

राजधानी भुवनेश्वर में खुर्दा जिला में सबसे अधिक 1,271 नए मामले सामने आये। इसके बाद सुंदरगढ़ (636), कटक (447) और पुरी (402) में मामले आये।

शेष मामले कई अन्य जिलों से हैं।

अधिकारी ने बताया कि खुर्दा जिला में कोविड-19 के संक्रमण से सर्वाधिक पांच लोगों की मौत हुई है जबकि रायगढ़ में तीन मरीजों से दम तोड़ा। वहीं, कालाहांडी और सुंदरगढ़ में दो-दो मरीजों की मौत हुई और कटक, पुरी और सुबर्णपुर में एक मरीज की संक्रमण से मौत हुई।

ओडिशा में वर्तमान में 73,548 मरीजों का उपचार चल रहा है और 4,04,063 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

राज्य में अब तक 1.02 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गयी जिसमें सोमवार को हुई 43,682 नमूनों की जांच भी शामिल है और संक्रमण दर 4.67 प्रतिशत है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को राज्य में श्रमजीवी पत्रकारों को अग्रिम मोर्चे के कर्मी घोषित किया। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद गोपाबंधु स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पत्रकारों के टीकाकरण का विशेष सत्र आयोजित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos