लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस के 8210 नए मामले, 82 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 16, 2021 22:04 IST

Open in App

अहमदाबाद, 16 मई गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8210 नए मामले सामने आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 7,52,619 हो गई है, जबकि संक्रमण से 82 लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 9121 हो गई है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

इसने बताया कि आज 14,483 मरीजों को छुट्टी मिली जिससे गुजरात में अभी तक 6,38,590 व्यक्ति इस संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 84.85 फीसदी है।

गुजरात में फिलहाल 1,04,908 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य में संक्रमण के सर्वाधिक 2278 नए मामले अहमदाबाद जिले में आए। इसके बाद वडोदरा में 882 मामले, सूरत में 705, राजकोट में 535, जूनागढ़ में 411, जामनगर में 319 और भावनगर में 269 नए मामले सामने आए।

विभाग ने बताया कि अहमदाबाद में सबसे अधिक 13 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, वहीं सूरत में 12, जूनागढ़ में नौ, जामनगर और वडोदरा में सात-सात लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गुजरात में 29,844 लोगों को आज कोरोना वायरस का टीका लगाया गया जिससे अभी तक 1,47,81,755 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें 37,89,777 लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू