हरियाणा में कोविड-19 के 821 नए मामले, तीन लोगों की मौत
By भाषा | Updated: March 20, 2021 22:04 IST2021-03-20T22:04:35+5:302021-03-20T22:04:35+5:30

हरियाणा में कोविड-19 के 821 नए मामले, तीन लोगों की मौत
चंडीगढ़, 20 मार्च हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 के 821 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,78,961 हो गई। वहीं तीन और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,093 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
अंबाला, करनाल और यमुनानगर जिले में संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
एक बुलेटिन के अनुसार गुरुग्राम में 141, करनाल में 123, कुरुक्षेत्र में 110 और अंबाला में 108 नए मामले सामने आए। यहां फिलहाल 4,830 मरीजों का उपचार चल रहा है और स्वस्थ होने की दर 97.16 फीसदी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।