गोवा में कोविड-19 के 82 नए मामले
By भाषा | Updated: March 12, 2021 18:27 IST2021-03-12T18:27:21+5:302021-03-12T18:27:21+5:30

गोवा में कोविड-19 के 82 नए मामले
पणजी, 12 मार्च गोवा में शुक्रवार को कोविड-19 के 82 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 55,758 हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में विभिन्न अस्पतालों से कम से कम 40 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 804 लोगों की मौत हुई है जबकि 54,209 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 745 मरीज उपचाराधीन हैं।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को 1727 नमूनों की जांच की गयी। अब तक कुल 5,11,503 नमूनों की जांच हो चुकी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।